बलौदा बाजार

श्री गुरूजी सेवा समिति कार्यालय के लिए भूमिपूजन
03-Sep-2023 9:01 PM
श्री गुरूजी सेवा समिति कार्यालय के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 सितंबर। श्री गुरूजी सेवा समिति बलौदाबाजार के कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम बलौदा बाजार भाटापारा मारूति इन हाटल के बाजू में स्थित भूमि पर सम्पन्न हुआ।

श्री गुरूजी सेवा समिति संघ की प्रेरणा से समाज में सेवा कार्यों का संचालन करती हैं। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघ चालक पुर्णेंदु सक्सेना, प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव , विभाग कार्यवाह संजय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सामाज जीवन के विविध क्षेत्र के कार्यकर्ता बन्धु, भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के उपाध्यक्ष एवं मा. नगर संघ चालक राजनारायण केशरवानी द्वारा भूमिपूजन कर किया गया।

इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित अधिकारी द्वारा माँ भारती के सम्मुख दीपप्रज्वलन किया। समिति के अध्यक्ष खोडसराम कश्यप ने कार्यालय निर्माण की भुमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कार्यालय हेतु स्व.प. बंशराज तिवारी की स्मृति में भूमि दान करने वाले परिवार के सदस्य अशोक तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, विवेक आनंद तिवारी एवं अभिषेक तिवारी का शाल श्रीफल भेट कर पुनित कार्य के लिए अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुर्णेंदु सक्सेना ने कार्यालय को संगठन कार्य का केंद्र एवं सामाज जागरण और परिवर्तन का केन्द्र बनने का विषय रखा।

उन्होंने ने कहा यह कार्यालय भविष्य में कार्यकर्ता निर्माण, कार्यकर्ता सम्हाल और कार्यकर्ता नियोजन का केंद्र बने।  शासकीय नियमों का पालन करते हूए सामाज में सेवा प्रदान करने तथा सेवा की प्रेरणा देना का केंद्र के रूप में यह कार्यालय विकसित हो, कार्यालय निर्माण के साथ यह सब भी हमारे दृष्टि में हो।

कार्यक्रम में उपस्थित बन्धु, भगिनीयों द्वारा कार्यालय निर्माण हेतु तन - मन - धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन समिति के सह सचिव रघुनंदन बघमार ने किया।


अन्य पोस्ट