बलौदा बाजार

जल्द ही स्पष्ट होगा विधायक शर्मा किस पार्टी में होंगे शामिल
01-Sep-2023 4:41 PM
जल्द ही स्पष्ट होगा विधायक शर्मा किस पार्टी में होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 1 सितंबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायक प्रमोद शर्मा किस पार्टी में जाएंगे, यह अगले 3 से 4 दिनों में तय हो जाएगा। जेसीसीजे से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रमोद शर्मा पर नजरें टिकी हुई है।

पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रमोद शर्मा भी भाजपा में जा सकते हैं, मगर अब इन अटकलों पर लगभग विराम लग चुका है। चर्चा है कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं।

 गौरतलब है कि उनके कांग्रेस प्रवेश की आशंका को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।  हालांकि जेसीसीजे छोडऩे के बाद अगले कदम पर रायशुमारी के लिए अलग-अलग ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की बैठकें पूरी हो चुकी है।


अन्य पोस्ट