बलौदा बाजार

दर्जनों गांवों को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग पर जल भराव-कीचड़
27-Aug-2023 3:41 PM
दर्जनों गांवों को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग पर जल भराव-कीचड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 अगस्त। 
जिले के न्यूवोको सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट में जल भराव और कीचड़ से आम जनों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

यह दर्जनों गांवों को जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है। इसके अलावा मुख्य बाजार भी इस तिराहे पर है। यहां से प्रतिदिन हजारों मजदूर औरडीएवी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों का आना-जाना होता है। मुख्य बाजार पर जल जमाव पूरी गंदगी के साथ जमा हो, वहां बीमारी फैलने आम बात है।

दिन भर यहां से सैकड़ों की संख्या में सीमेंट लोड अनलोडिंग के लिए गाडिय़ां निकलती रहती है। लेकिन किसी भी अधिकारी को इसकी खबर लेने की चिंता नहीं है। अगर कंपनी चाहे तो एक दिन में इस समस्या का हाल हो सकता है। लेकिन सीएसआर मद अन्य क्षेत्रीय विकास मध्य से यह कार्य किया जा सकता है। कंपनी के अधिकारी सिर्फ सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े बोर्ड पर स्लोगन लगाकर कंपनी को चला रहे हैं। कंपनी विशेष रूप से क्षेत्रीय लोगों को कोई सुख सुविधा मुहैया करने में नाकाम है।

कभी भी फैल सकती है संक्रामक बीमारी

गेट के सामने घरों से निकलने वाले गंदे पानी के साथ बरसात का पानी पूरे साल चाहे गर्मी हो या ठंड पूरे सीजन में देखी जा सकती है। यह तकलीफ जनता के बीच कई वर्षों से बना हुआ है, लेकिन बरसात के दिनों में यह विकराल रूप ले लेती है। जिससे कभी भी आने जाने वाले और क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर बीमारियों का संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही डेंगू-टाइफाइड मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है। अगर समय रहते इसका निवारण नहीं किया गया तो स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही इसका भुगतान करना पड़ सकता है।

 


अन्य पोस्ट