बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 24 अगस्त। विभिन्न वर्गों के महिला व पुरूष वर्ग में 8 एकल खेल एवं 8 दलीय खेल का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा के खेल परिसर में खेल सारिणी 18 से 22 अगस्त के मध्य संपन्न हुआ।
खेल का उद्घाटन रेणुका अभिनव यदु जिला पंचायत सदस्य, अभिनव यदु पूर्व सभापति जिला पंचायत, सुनीता यादव पूर्व पार्षद नगर पंचायत सिमगा एवं शकुन्तला बघमार भूतपूर्व जनपद सदस्य विकासखंड सिमगा के द्वारा किया गया। श्रीफल तोडक़र 100 मीटर लम्बी दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया गया। खेल का समापन गंगा प्रसाद ओंगरे सभापति खेल एवं युवा कल्याण समिति जनपद पंचायत सिमगा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरिता सत्यनारायण उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार, सतीश अग्रवाल अध्यक्ष/सदस्य निगम मंडल विशेष अतिथि के रूप में खेल के दौरान उपस्थित रहे।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल 2023-24 समिति के सदस्य एस.आर. गेण्डेऊ विकास विस्तार अधिकारी, खेल शिक्षक गजेन्द्र साहू एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में खेल सम्पन्न हुआ। खेल का आयोजन जनपद पंचायत सिमगा के द्वारा किया गया एवं सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


