बलौदा बाजार

चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता
14-Aug-2023 9:05 PM
चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता

बलौदाबाजार, 14 अगस्त। पं लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य विकास अनुसंधान केंद्र रायपुर के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने विद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को राज्य विकास अनुसंधान केंद्र रायपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति की अध्यक्ष कांति दिगंबर साहू के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य के बारे में संजय जोशी एवं दानसिंह देवांगन के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के प्रासंगिकता के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र गिलहरे व्याख्याता ने आजादी के दीवाने अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित देश भक्ति ‘ वीर जिनके याद केवल रह गए, आजादी के दिन सुहानी दे गए’ गीत प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में भावना ध्रुव कक्षा 9 वीं ब प्रथम, पूर्णिमा साहू 10वीं अ द्वितीय, शिवानी जांगड़े 9वीं तृतीय स्थान प्राप्त किये। चित्रकला प्रतियोगिता में भारती निषाद 11वीं बायो प्रथम, रुचि कुशवाह 12वीं बायो द्वितीय, हर्ष डहरिया 11वीं बायो तृतीय स्थान प्राप्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य एन पी साहू ने किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीणा शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थिति थीं।


अन्य पोस्ट