बलौदा बाजार

संसदीय सचिव चंद्रदेव फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
14-Aug-2023 3:00 PM
संसदीय सचिव चंद्रदेव  फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 अगस्त।
बलौदाबाजार जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। 

जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा और प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे मार्च पास्ट, प्रात: 9.20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.55 बजे शहिद परीवारों का सम्मान,10 बजे संास्कृतिक कार्यक्रम, 10.25 बजे पुरस्कार वितरण एवं 11 बजे मुख्य अतिथि का प्रस्थान होगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी आमंत्रित से अनुरोध किया गया है कि 20 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण कर लें।

 

 


अन्य पोस्ट