बलौदा बाजार

पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त पर विदाई कार्यक्रम
01-Jul-2023 8:30 PM
पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्त पर विदाई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा,1 जुलाई। जिला पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक सनित कुमार साहू एवं लिलेंद्र सिंह नायक का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सनित कुमार साहू पुलिस विभाग में 20 जुलाई 1983 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात 18 मार्च 2016 को सहायक उपनिरीक्षक निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर में पदस्थ होकर कार्य किये है। जिले के थाना सिमगा, सिटी कोतवाली थाना सिमगा में पदस्थ रहे हैं। सनित कुमार साहू 30जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

साथ ही  लिलेंद्र सिंह नायक पुलिस विभाग में 17 अगस्त 1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात 13 अक्टूबर 2013 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला महासमुंद के कई थानों में तथा अभी वर्तमान में रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में पदस्थ होकर कार्यरत थे। लिलेन्द्र सिंह नायक 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं  सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक सनित कुमार साहू एवं लिलेंद्र सिंह नायक के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किये तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।


अन्य पोस्ट