बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लवन, 22 मई। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने बलौदाबाजार के राजीव गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलौदाबाजार हितेन्द्र ठाकुर ने कांग्रेसियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में भारत रत्न राजीव गांधी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राजीव गांधी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने के अलावा भारत के प्राचीन संस्कृति, मूल्यों,धरोहरों को भी सहेजने का काम किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जनक राम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बलौदाबाजार ग्रामीण विक्रम गिरी ब्लाक अध्यक्ष शहर रूपेश ठाकुर जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गोपी साहू तेलघानी बोर्ड के सदस्य रोहित साहू मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा , जिला कांग्रेस महामंत्री प्रभाकर मिश्रा राजा तिवारी संदीप पांडे राकेश वैष्णव संतोष यादव दीपक साहू धीरज बाजपाई आर्यन शुक्ला गंभीर ठाकुर जितेंद्र नवरत्न मनोज प्रजापति गणेश शंकर साहू तिलक कन्नौजे परमेश्वरी साहू प्रेमलता बंजारे अंबू पंजवानी गणेशु ध्रुव दिगंबर साहू छल्ला साहू धर्मेंद्र बंजारे देवा टंडन अभिषेक पटेल सलमान सेख आयुष भतपहरी पिंटू वर्मा सूर्या वर्मा सौरभ वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।