बलौदा बाजार

पुलिस के आग्रह अभियान के बावजूद आमजन बरत रहे लापरवाही
19-May-2023 8:52 PM
पुलिस के आग्रह अभियान के बावजूद आमजन बरत रहे लापरवाही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 19 मई। जिला की सडक़ों पर मालवाहक वाहनों के अलावा सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि के आंकड़ों से चिंतित पुलिस अमले द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न थानों व चौकियों में आम जनों की जागरूकता हेतु आग्रह अभियान चलाने के बावजूद माल वाहको सवारी ढोने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

दुर्घटनाओं से सबक लेने के बावजूद आज भी जान के साथ खिलवाड़ कर दर्जनों माल वाहको में लोग बेखौफ आवागमन कर रहे हैं। जिससे जिला प्रशासन के अलावा पुलिस अमला भी खासा चिंतित है। बढ़ती दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन के पहल के अलावा अब सामाजिक स्तर पर भी इन दिशा में जागरूकता के प्रयास की आवश्यकता महसूस किया जा रहा है। पिछले 2 वर्षों के दौरान यदि सडक़ दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर दृष्टिपात करें तो वर्ष 2021 से मई 2023 आज दिनांक तक कुल 1297 सडक़ दुर्घटनाओं में 660 व्यक्तियों की मौत 1010 व्यक्ति घायल हो चुके हैं जो निश्चित ही खतरे की घंटी है। वर्तमान में बिलाईगढ़ के सारंगढ़ में शामिल होने के चलते वहां के दुर्घटनाओं के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। अन्यथा यह संख्या इससे भी कहीं अधिक है।

विदित हो कि जिला मुख्यालय की सडक़ों पर भारी वाहनों के आवागमन में लगातार वृद्धि दर्ज किया जा रहा है जिसके साथ सडक़ों पर यातायात का दबाव भी अत्यधिक बढ़ चुका है। फाइनेंस कंपनियों द्वारा आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे दो पहिया वाहन यातायात के नियमों की अनदेखी कर दो पहिया में चार सवारी हुआ। हैडल पर बैग रखकर वाहन चालान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में मालवाहको का उपयोग एवं चालक के नशापान कर वाहन चालान की वजह से दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

फरवरी माह में बलौदा बाजार भाटापारा मार्ग पर मालवहक व ट्रक की भिड़ंत में घटनास्थल पर ही 11 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत के पश्चात पुलिस द्वारा आमजनों को जागरूक करने हेतु आग्रह अभियान प्रारंभ किया गया। इसमें से बहुत से स्थानों पर स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे विभागीय अधिकारियों तथा थाना व चौकियों द्वारा 20 मार्च से जिला के करीब 110 ग्रामों में आग्रह अभियान चलाया गया है। जिसमें आमजनों को यातायात के नियमों का पालन मालवाहको व अन्य दुर्घटनाओं से बचने हेतु आमजनों को जागरूक करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। अब तक थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत 02 स्थानों थाना भवन 07 पलारी 14 भाटापारा ग्रामीण 03 शहर 07 कसडोल 06 सिमगा 06 गिधपुरी 04

सुहेला राजा देवरी 05 हथबंद 15 चौकी करही बाजार 04 स्थानों बयां 06 गिरोधपुरी 03 स्थानों के साथ यातायात शाखा बलौदा बाजार भाटापारा सिंह द्वारा 12 स्थानों पुलिस सेवा केंद्र निपनिया दो स्थानों व लिमतरा के एक स्थान पर आगरा अभियान का आयोजन किया जा चुका है।

सामाजिक स्तर पर भी पहल आवश्यक

पुलिस के सतत प्रयास के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी इस दिशा में पहल की आवश्यकता महसूस किया जा रहा है। कुछ समाजों द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में कफन दफन डीजे मदिरा सेवन आदि पर प्रतिबंध लगाने का लाभ अब इन समाजों को प्राप्त हो रहा है। यदि समाज मालवाहको के सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान उपयोग पर प्रतिबंध लगाए एवं लोगों को जागरूक करें तो निश्चित ही सडक़ दुर्घटनाओं के चलते मामले को कम करने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।

दुर्घटना के आंकड़े हैरान करने वाले

पुलिस विभाग से प्राप्त दुर्घटना के आंकड़े भी अत्यधिक हैरान करने वाले हैं वर्ष 2021 जनवरी में जहां 55 दुर्घटना में 30 की मृत्यु तिरालिस घायल हुए थे। वहीं फरवरी में 27 दुर्घटना में 25 की मृत्यु 56 घायल मार्च 45 दुर्घटना 33 मौत 26 घायल अप्रैल 29 दुर्घटना 11 मौत 22 घायल मई 33 दुर्घटना 18 मौत 17 घायल जून 39 दुर्घटना 18 मौत 26 घायल जुलाई 42 दुर्घटना 27 मौत 26 घायल।

 अगस्त 40 दुर्घटना 20 मौत 34 घायल सितंबर 38 दुर्घटना 16 मौत 24 घायल अक्टूबर 49 दुर्घटना 22 मौत 46 घायल नवंबर 46 दुर्घटना 20 मौत 39 घायल दिसंबर 33 दुर्घटना 15 मई 24 घायल समेत जिला में कुल 506 दुर्घटनाओं में 255 मौत और 384 घायल हुए हैं। वही वर्ष 22 में आंकड़ों में और भी इजाफा हुआ है।

जनवरी 2022 में 55 दुर्घटना 27 मौत 49 घायल फरवरी में 53 दुर्घटना 30 मौत 42 घायल मार्च 45 दुर्घटना 25 मौत 40 घायल अप्रैल में 46 दुर्घटना 21 मौत 38 घायल मई में 55 दुर्घटना 23 मौत उन 40 घायल जून में 42 दुर्घटना 21 मौत 18 घायल जुलाई में 44 दुर्घटना 27 मौत 19 घायल अगस्त में 53 दुर्घटना 20 मौत 48 घायल सितंबर में 40 घायल 18 मौत 25 घायल अक्टूबर में 40 दुर्घटना 17 मौत 31 घायल नवंबर में 56 दुर्घटना 26 मौत 40 घायल सितंबर में 49 दुर्घटना 33 मौत 32 घायल समेत कुल 578 दुर्घटनाओं में 283 मौत व 421 घायल हुए हैं।

वर्ष 2023 में आज दिनांक तक जिला में कुल 213 सडक़ दुर्घटनाएं घटित हुई है जिसमें 122 मौत और 205 घायल हुए हैं जिसमें जनवरी में 59 दुर्घटना 24 मौत 51 घायल फरवरी में 55 दुर्घटना 40 मौत 44 घायल मार्च में तिरालिस दुर्घटना 25 मौत 53 घायल अप्रैल में 34 दुर्घटना 18 मौत 26 घायल मई में अब तक 22 दुर्घटना 15 मौत हुआ 31 घायल हुए हैं।


अन्य पोस्ट