बलौदा बाजार

सडक़ सुरक्षा उपायों पर जोर, अफसरों को दिए निर्देश
18-May-2023 10:31 PM
सडक़ सुरक्षा उपायों पर जोर, अफसरों को दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 18 मई। रविवार रात को पलारी के ग्राम गोंडा पुलिया के समीप हादसे में 6 की मौत व 23 के घायल होने के पश्चात अंतर विभागीय लीड एजेंसी में सडक़ सुरक्षा के संबंध में घटनास्थल व रायपुर मार्ग पर पढऩे वाले दुर्घटनाजन्य स्थल का निरीक्षण कर सुगम वह सुरक्षित यातायात के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार आईजी ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय एवं अध्यक्ष अंतर विभागीय लीड जिसी सडक़ सुरक्षा संजय शर्मा एवं टीम ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कंगो परिवहन निरीक्षक यशवंत कुमार साहू थाना प्रभारी पलारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे तथा सडक़ सुरक्षा सलाहकार निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ स्थल ग्राम गोड़ा पहुंचे। इस दौरान रायपुर से पलारी मार्ग पलारी थाना से 12 किलोमीटर पूर्व खरोरा से आने वाले मार्ग के मोड़ में बाये ओर लगी बबूल की झाडिय़ों से दृश्यता प्रभावित होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल हटाए जाने को आवश्यक बताया गया।

रायपुर से पलारी मार्ग मोड़ पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टैंडर्डस चेवन कैटआई डेलीनेटर निडर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र चेतावनी बोर्ड एसकरव बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा उपाय की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सडक़ों पर वाहनों की तेज गति पाई गई

निरीक्षण के दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति अत्यधिक पाई गई। जिसके चलते गति सीमा संकेत को बोर्ड के साथ ट्रैफिक कमिंग के उपाय रबल स्ट्रीट टेंडर कैट्स आई लगाए जाने को भी कहा गया वही भविष्य में गति नियंत्रण व दुर्घटनाओं से चलने हेतु मोटर अधिनियम के उल्लंघन में प्रभावित कारवाई नियमित रूप से करने हेतु पुलिस पार्टियों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

माल वाहनों में यात्री परिवहन व प्रभावी नियंत्रण हेतु जन जागरूकता अभियान को सतत चलाने व इसके प्रचार-प्रसार हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया गया।


अन्य पोस्ट