बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 29 अप्रैल। भाजपा युवा मोर्चा का उग्र प्रदर्शन किया जिला बेरोजगार कार्यालय का घेराव युवा मोर्चा ने रोजगार कार्यालय में जड़ा ताला, भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को नि:शर्त बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार देने की मांग की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदाबाजार भाटापारा के जिला अध्यक्ष सुनील यदु के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन किया जहां प्रदेश के बेरोजगारों को नि:शर्त बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार देने की मांग की भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलौदा बाजार द्वारा जिला मुख्यालय बलोदा बाजार के गार्डन चौक में रोजगार कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें धरना प्रदर्शन एवं आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए।
उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 लाख 59 हजार पंजीकृत बेरोजगारों को नि:शर्त बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार दे।
भाटापारा के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि झूठ के वादों में बनी प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार के दिन चंद है अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के सभी बेरोजगारों युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, जो अपने वादे से मुकर चुकी है। आज उस वादे को याद दिलाने को लेकर युवा मोर्चा मैदान में है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। सभा के पश्चात ग्राम बिरनपुर जिला बेमेतरा में शहीद हुए स्वर्गीय भुनेश्वर साहू एवं दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमला में शहीद हुए डीआरजी के जवानों को उपस्थित सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की रैली जिला रोजगार कार्यालय की ओर बढ़ी जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा रोजगार कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी किया गया। आज के इस रोजगार कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी की गई। कार्यक्रम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसुलाल धुरंधर, बलौदाबाजार नगर पालिका सभापति एवं शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी डोमन वर्मा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय साहू नगर पालिका के अध्यक्ष चितावर जायसवाल
जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार,जिला महामंत्री प्रशांत यादव, अंजय श्रीवास पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद यादव, भाजपा नेता मणिकांत मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणम्य पांडेय भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी धीरज मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश शर्मा युवा से भाटापारा विधानसभा के सह प्रभारी करण कश्यप,भाजपा नेता चंद्रमणी तिवारी अभिजीत अवस्थी कसडोल विधानसभा भाजयुमो के प्रभारी अमित चौधरी सहप्रभारी हेमंत साहू, जिला मिडिया प्रमुख रितेश श्रीवास्तव, दक्षिण पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू लवन भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय यादव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश यदु भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अनुपम बाजपेयी गणेश साहू भाजयुमो पलारी मंडल अध्यक्ष भोला वर्मा, लवन मंडल अध्यक्ष रामलाल कुर्रे, दक्षिण पलारी मंडल अध्यक्ष उमेश यदु, कसडोल मंडल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित भारी संख्या में भाजपा एवम भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।