बलौदा बाजार

धूमधाम से मनी ईद
23-Apr-2023 2:44 PM
धूमधाम से मनी ईद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 23 अप्रैल। पूरे देश के साथ प्रदेश में भी ईद का पर्व आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है।

इस दिन लोग शांति और सुख-समृद्धि के लिए भी दुआएं मांगते हैं। ईद उल फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है।

ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं। रमजान की शुरुआत शुक्रवार, 24 मार्च को हुई थी, इसलिए ईद उल फितर 22 अप्रैल शनिवार को मनाई गई। ईद पर सुबह ईदगाह में नमाज अदा की गई, फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मना रहे हैं।


अन्य पोस्ट