बलौदा बाजार

आजीविका मिशन से जिले के 11 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य
19-Apr-2023 8:58 PM
आजीविका मिशन से जिले के 11 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य

बलौदाबाजार, 19 अप्रैल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव के अवसर पर संगठन से समृद्धि पखवाड़ा का ऑनलाइन शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 11 लाख महिलाओं को समूहों से जोडक़र उनको आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पखवाड़ा 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। इसमें ग्राम स्तर पर निवासरत समस्त महिलाओं को समूह में जोड़ा जाएगा। इसमें मुख्यत: महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत महिला, मध्यान भोजन निर्माण में संलग्न महिला,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित महिला हितग्राही, महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत पंजीकृत महिला सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में महिलाओ को स्व सहायता समूह में जोडक़र व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जैसे गोधन न्याय योजना अंतर्गत महिला समूह को प्रमुखता से रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे है, साथ ही गौठानों में महिला समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के आजीविका गतिविधि जैसे गोबर पेंट निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, पेन निर्माण, चप्पल निर्माण, हल्दी मिर्च पाउडर निर्माण, निरमा साबुन निर्माण, अगरबत्ती निर्माण के कार्य कर सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

जिला पंचायत के सभागार में संगठन से समृद्धि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष राकेश वर्मा ,विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत परमेश्वर यदु, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी के के साहू,  मुरली यदु, प्रभारी डीपीएम विक्रम, पीआरपी दुर्गा गोश्वमी, भुनेश्वरी वर्मा, शकुंतला, नागेश्वरी, प्रतिभा टोंडे, सावित्री वर्मा के साथ-साथ बहुत अधिक संख्या में स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, मनरेगा, पीएमएवाय, अंत्योदय, मध्यान्ह भोजन समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट