बलौदा बाजार
लेखा संकलन में बलौदाबाजार अव्वल
05-Apr-2023 8:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 5 अप्रैल। कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि जिलें को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुई है। इस संबंध में कोषालय अधिकारी के के दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय एवं उपकोषालयों, बैंक के समस्त अधिकारीयों,कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा है। कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि पर जिला कोषालय के अधिकारियों - कर्मचारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमेशा मिलजुल कार्य करने से ही प्राप्त होता है। इस तरह की उपलब्धि से हमेशा कार्य कुशलता में दक्षता प्राप्त होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे