बलौदा बाजार

सेवादल कांग्रेस विचारधारा की एक महत्वपूर्ण शाखा-सतीश
28-Mar-2023 7:21 PM
सेवादल कांग्रेस विचारधारा की एक महत्वपूर्ण शाखा-सतीश

भाटापारा, 28 मार्च। जय स्तंभ भाटापारा में सेवादल द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शामिल हुए सतीश अग्रवाल, जिला सेवादल अध्यक्ष संतोष यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

जिला पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष निर्मला कोसले भुवन ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी सदस्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सतीश अग्रवाल ने कहा कि सेवादल कांग्रेस विचारधारा की एक महत्वपूर्ण शाखा है जो अनुशासित ढंग से सेवा कार्य में लगी हुई है। वर्तमान समय लोकतंत्र के अवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, लोकतंत्र की रक्षा हेतु का सडक़ पर संघर्ष करने की आवश्यकता है।  हम सबकी महिती जवाबदारी है  कमर कस कर सभी तैयार रहें।


अन्य पोस्ट