बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 21 फरवरी। मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन आगामी 23 फरवरी को होगा। भाजपा शहर मंडल बलौदा बाजार बूथ क्रमांक 116,117,118,119 की विशेष बैठक आंदोलन की तैयारी को लेकर हुई।
बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष चितावर जैसवाल, मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, रोहित साहू नगरीय निकाय प्रभारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा आगामी सभी कार्यक्रमो को लेकर सभी बूथ समितियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया जिसमें बूथ सशक्तिकरण,बूथ सदस्यों की संख्या बढ़ा कर 35 करने, बूथ में सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने,बूथ के सोशल मीडिया के ग्रुप बनाने से लेकर प्रवास करने के दिशा निर्देश दिए गए।
शहर मंडल की इस बूथ स्तरीय विशेष बैठक में भाजपा से पूर्व पार्षद राजेन्द्र वर्मा,हेमंत टिकरियाह,महेंद्र सलूजा,जामवंत वर्मा,सोहन लाल साहू,एस.के.ठाकुर,विशभूषण साहू,राजेश ठाकुर,वाशुदेव सिंह ठाकुर,आदित्य बाजपेयी,विकास गुप्ता,ज्ञानेश मिश्रा,कुलेश्वर मानिकपुरी,दिलेश्वर गेंदल,अनीश ताम्रकार,प्रकाश त्रिवेदी,मनीष शिरमोर,जे.पी.धुरंधर,अन्नत कुमार ठाकुर,दीपक पटेल आदि सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।