बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 फरवरी। भरूवाडीह , सेमहराडीह, पिपराही एवं सरकीपार में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर ग्रामीणों को भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया ब्लॉक कांग्रेस बलौदा बाजार ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी के नेतृत्व में पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा सहित कांग्रेसजनों की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्जा माफ ,1 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौधन न्याय योजना, सहित अन्य किसान, ग्राम विकास कार्यों की चर्चा कर सरकार के चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर गंभीर सिंह ठाकुर ,लखेस साहू संदीप पांडेय राजा तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, रमेश मिश्रा,गणेश शंकर साहू , देवक राम जांगड़े , भगलाल धृतलहरे, लेखराम वर्मा, भोजराम वर्मा, रेणुका ईश्वर जांगड़े, दिलीप वर्मा,मोहरदास संतोष दुबे, थनवार वर्मा, गंगा साहू , गणेशु ध्रुव, नीलकंठ वर्मा, सौरभ वर्मा ,देव सिंग निषाद हरक साहू चोवराम सेन , हुलाष यदु ,योगेंद पटेल, पुरन सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कॉग्रेस जन उपस्थित रहे।