बलौदा बाजार

भाटापारा, 8 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज हुआ है। इसी तारतम्य में आज भाटापारा विधानसभा सिमगा ब्लॉक के रिंगनी से केसदा में हाथ से हाथ जोड़ो प्रभारी, सतीश अग्रवाल, ( सदस्य निगम मंडल), हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए। सतीश अग्रवाल ने बताया कि भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। यात्रा के दौरान घर-घर जाकर राहुल गांधी के संदेश को भी बताया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से सिमगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, डॉ के.के. नायक, पवन यदु , सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार भाटापारा, भुवन सिंह ठाकुर, भैरव कुमार नायक, केदार मिश्रा, कन्हैया वर्मा, रिंगनी में, जागेश्वर सिंह, नकुल राम ध्रुव, मोतीलाल देवदास, जीतेन्द्र वर्मा, गिरधर वर्मा, मनीष ध्रुव, परस वर्मा, रोशन वर्मा, सुखदेव ध्रुव, दोलेश्वर कुमार ध्रुव, पिंटू वर्मा, मोहन वर्मा, बसंत आडिल , मंजीत कोसले, कामनी ध्रुव, निरा वर्मा, गौरव कुमार, जनकराम ध्रुव, दीपिका वर्मा, दिनेश्वरी यादव, शिव ध्रुव, हीरालाल सतनामी, केसदा में, किरण ध्रुव (सरपंच), शिव कुमार नायक, पूरण महिलांगे, श्याम कश्यप, कलाराम वर्मा, कुंजराम वर्मा, एवं कांग्रेसजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।