बलौदा बाजार

आपदा पीडि़त 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता
27-Dec-2022 2:47 PM
आपदा पीडि़त 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,27 दिसंबर। प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 20 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।  जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में भगवान प्रसाद पिता नीलकंठ ,निवासी ग्राम टुण्डरा, तहसील टुण्डरा, धजाराम बंजारे पिता ताराचंद बंजारे, निवासी ग्राम करदा, तहसील लवन एवं अशोक कुमार साहू पिता घनाराम साहू, निवासी ग्राम भवानीपुर, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश से मृत्यु, आग में जलने से मौत हो गई थी।

 कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीडि़त लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

 


अन्य पोस्ट