बलौदा बाजार

गुरूदयाल ने गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका
09-Nov-2022 7:43 PM
गुरूदयाल ने गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका

नांदघाट,  9 नवंबर। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व  पर संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नवागढ़ स्थित गुरूसिंघ सभा गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान तिलक घोष (अध्यक्ष - नगर पंचायत नवागढ़),   रूपप्रकाश यादव (एल्डरमेन), रामेश्वर साहू (अध्यक्ष - ब्लाक कांग्रेस),  बिम्पी गांधी,  अजय अरोरा, राहुल खुराना,  कुलदीप टुटेजा व  राजा खुराना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट