बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 7 नवंबर। भाटापारा के ग्राम सेमराडीह (खैंदा) में ग्रामीणों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। उससे पहले कलश यात्रा भजन कीर्तन के साथ निकाला गया।
रामायण पाठ में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक मिंकी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय गुप्ता जिला समरसता प्रमुख, शिवप्रकाश तिवारी कोषाध्यक्ष, चंदाबाई फूलसिंह चंद्राकर सरपंच, धनेश्वरी गज्जा यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रमिला चेलक जनपदसदस्य, विभिन्न ग्रामों से आई कीर्तन मण्डली एवं रामायण समिति के रामनाथ पटेल, गणेश पटेल, राम अवतार चंद्राकर, प्यारेलाल चंद्राकर, जीतेन्द्र चंद्राकर, रामेश्वर चंद्राकर, नरेंद्र पटेल, मनी धु्रव, रामलाल यादव, कोमल मानिकपुरी, लीलादास मानिकपुरी, भरत पटेल, सेवक धु्रव, विनोद धु्रव एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अखंड रामायण पाठ आरम्भ करने के पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही गांव के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। अभिषेक तिवारी ने कहा कि भारत की आत्मा में श्री राम बसे हैं इसलिये सदियों से हम रामायण गाते और सुनते आए हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी ये परम्परा चली आती रही है और आगे भी चलती रहेगी।
विनय गुप्ता ने श्री राम की महिमा का वर्णन करते हुए सभी ग्रामीण जनों से संगठन में जुडऩे एवं राष्ट्र्र धर्म के लिए काम करने का आह्वान किया।