बलौदा बाजार
आपदा पीडि़त परिवारों को 8 लाख मंजूर
03-Nov-2022 6:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 3 नवंबर। प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 2 अक्टूबर को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में बुधयारिन धु्रव पति स्व.सरजूराम धु्रव निवासी ग्राम तुरमा, तहसील भाटापारा,जेठू धु्रव पिता सुखरू धु्रव निवासी ग्राम मधुबन, तहसील भाटापारा हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने के कारण मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिए पीडि़त लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिऐ हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे