बलौदा बाजार

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर। जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्र्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उक्त अवसर जिला प्रशासन बलौदाबाजार- भाटापारा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे फिट इंडिय़ा फ्रीडम रन थ्री पॉइंट जीरो एवं एकता दौड़ का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पं.चक्रपाणि शुक्ल उ.मा.वि. मैदान में रखा गया है।
यह दौड पं. चक्रपाणि शुक्ल उ.मा.वि. मैदान से गौरव पथ होते हुए नया बस स्टैण्ड से महामाया मंदिर के सामने से होते हुए मुख्य मार्ग में गार्डन चौक, तहसील चौक होते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग से पं.चक्रपाणि शुक्ल उ.मा.वि. मैदान में समापन होगा। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, राज्य पुलिस बल, स्थानीय नागरिकगण, विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिनिधिगण और पत्रकारगण आदि शामिल होंगे। कलेक्टर रजत बंसल ने ‘एकता दौड़’ के आयोजन के सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है। साथ ही उन्होंने सभी जिले वासियों को एकता दौड़ में शामिल होकर सफल बनाने के आग्रह किया है।