बलौदा बाजार
धान खरीदी 1 से, उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
13-Oct-2022 6:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलौदाबाजार, 13 अक्टूबर। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 152 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर रजत बंसल ने धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर पर्यवेक्षण एवं निगरानी रखने एवं धान उपार्जन तथा उसका परिदान और बारदानों की समुचित उपलब्धता के संबंध में धान उपार्जन केंद्रो के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे