बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 9 अक्टूबर। सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प तलाशने देश के अन्य राज्यों में लागू सर्वोत्तम व्यवहारिक तरीकों को छत्तीसगढ़ में लागू किया गया है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग करते पाए जाने पर कार्यवाही करने के साथ ही विकल्प के रूप में कागज के बैग व प्लेट ,दोना ,पत्तल को उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। नगर पंचायत भटगांव का व पूरे प्रदेश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विलोपन में जोर दिया जा रहा है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और इसके विकल्प के रूप में नगर पंचायत भटगांव में स्थापित बर्तन बैंक से जरूरी सामान बर्तन लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है दोना, पत्तल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा प्लास्टिक के कैरी बैग अल्प जीवन पीवीसी क्लोरीन युक्त प्लास्टिक अर्थात विज्ञापन और प्रचार सामग्री पीवीसी के बैनर फ्लेक्स होर्डिंग फोम बोर्ड आदि तथा खान-पान के लिए प्रयोग प्लास्टिक की वस्तुओं का का गिलास, प्लेट ,कटोरी, चम्मच का भी निर्माण भंडारण आयात विक्रय परिवहन का उपयोग छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित किया गया है।
इस संबंध में नगर पंचायत भटगांव के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग रोकने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कपड़ा ,कागज, के बैग प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर उपयोग करने की समझाइश दिया जा रहा है नगर को स्वच्छ बनाने में नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।