बलौदा बाजार

सरसीवां, 8 अगस्त। भाजपा मंडल सरसीवां का आवश्यक बैठक कर्मा माता भवन सरसीवां में जिला महामंत्री सुभाष जालान के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक मनाने का निर्णय लिया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने जिला महामंत्री सुभाष जालान ने अपने उद्बोधन में मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। कार्यकर्ताओं को पुर्व मंडल अध्यक्ष द्वय शिवरात्रि केसरवानी, अलग राम साहू,डी पी कुर्रे, अमरनाथ खट्कर ने भी संबोधित किया। मंच सचालन मंडल महामंत्री सेतु साहू ने किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री श्रीमती चंचला देवी महिलाने, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ललिता राजू निराला, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक दुर्गेश केसरवानी, मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे , पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनदयाल कुर्रे, गोवर्धन साहू,कार्तिकेश्वर यादव, कौशल अग्रवाल,किंकर कुर्रे,मोहरसाय विजय,ईश्वरी जायसवाल,तेजराम साहू,ओमनारायण साहू,श्याम साहू,रघु मानिकपुरी,लेखसिंह रात्रे,रामकरण भारद्वाज,मयंक अग्रवाल,नारायण साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।