बलौदा बाजार

सरसींवा, 2 मई। बिलाईगढ़ विधायक एवं ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जगन्नाथ पुरी की चार दिवसीय नि:शुल्क यात्रा की। सरसींवा, बिलाईगढ़ और सोनाखान जोन के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। जहां ससंदीय सचिव ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की अमन- चैन और खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके द्वारा आने जाने से लेकर सभी के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई थी।
ज्ञात हो कि भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन मात्र से ही जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है, पुरी का जगन्नाथ धाम चार धामों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। हिन्दुओं की प्राचीन और पवित्र 7 नगरियों में पुरी ओडिशा राज्य के समुद्री तट पर बसा है। जगन्नाथ मंदिर विष्णु के 8 वें अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है।
इस यात्रा में श्री राय के साथ प्रमुख रूप से जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, मुद्रिका राय, ब्लॉक कग्रेश तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।