बलौदा बाजार

भूपेश के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल-चौलेश्वर
26-Apr-2022 3:45 PM
भूपेश के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल-चौलेश्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 26 अप्रैल।
देश में कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए हैं। आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के रुप मे अपने विशिष्ट कार्यों से प्रदेश पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग के सभी साथी मुख्यमंत्री के कार्यों व योजनाओं को आमजन को लाभ पहुंचाने कार्य करना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं से कही। प्रदेश अध्यक्ष चंद्राकर ने निष्क्रिय लोगों के स्थान पर सक्रिय लोगों को संगठन में स्थान देने का निर्देश भी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को दिया

उन्होंने कहा कि हम सब ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रदेश में काम कर रहे हैं जो पिछड़े वर्ग से आते हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पिछड़ों को हाशिये में डाल दिया गया था, लेकिन भूपेश बघेल के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरुप कार्य करने वालो को जोडक़र संगठन की सुदृढ़ता की दिशा में काम करने जिले के सभी ब्लाकों में संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों के अनुसार सक्रिय लोगों को जोडक़र पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने आह्वान किया।

बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य प्रदेश है। हम सबके लिए गौरव की बात है कि प्रदेश का मुखिया भी अपने कुशल नेतृत्व से पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश मे अमिट पहचान स्थापित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने पिछड़ा वर्ग को सशक्त और नेतृत्व के धनी बताते हुए भूपेश बघेल की सरकार को दोबारा सत्ता में बिठाने कमर कसने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सीमा वर्मा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीति के अनुसार पिछड़ा वर्ग संगठन की मजबूती पर सुझाव दिए। बैठक को इंद्र साव, मोती वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ने भी संबोधित किया। आभार अरुण यदु ने किया।

कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बाबूलाल साहू ने किया। बैठक में सेवादल जिलाध्यक्ष संतोष यादव, प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, विक्रम गिरी, अरुण यदु, इंद्र साव, भरत वर्मा, सुखदेव साहू, पदमेश्वरी साहू, प्रमिला वर्मा, शकुंतला बघमार, भावेश बघेल, रोशन चंद्राकर, उदय साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट