बलौदा बाजार

संसदीय सचिव ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
21-Apr-2022 3:25 PM
संसदीय सचिव ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 21 अप्रैल।
पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरी (स) में आंगनबाड़ी भवन, सार्वजनिक शौचालय भवन एवं अमिन माता भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव शकुंतला साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखकर चहुंमुखी विकास कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किये जा रहे हैं। वे किसान, गांव, गरीब व महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर मुहैया कराने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शालाओं की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।

कार्यक्रम में खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, भारती मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य तथा पूर्णिमा वीरेंद्र माहेश्वरी जनपद सदस्य ने भी संबोधित कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ग्रामीणों को दी और उसका लाभ उठाने उन्हें प्रेरित किया।

ग्रामवासियों को मिली लाखों के विकास कार्यों की सौगात
संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सरपंच एवं ग्रामवासियों की मांग पर प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण हेतु 5.00 लाख, मीना साहू के घर से जनक साहू के घर तक 5.00 लाख एवं रंगमंच निर्माण हेतु 3.00 लाख की घोषणा की। साथ ही उन्होंने संडी से सकरी नहरपार मार्ग एवं संडी से ससहा पक्की सडक़ मार्ग निर्माण हेतु बजट में जुड़वाने प्रयास करने आश्वासन दिया, जिसके लिए ग्राम वासियों ने विधायक का धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, गणेश शंकर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी,चरण घृतलहरे जनपद सदस्य पलारी, बिशेषर वर्मा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस संडी, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पलारी, महेंद्र सुरतांगे, ओकिष यादव, वीरेंद्र माहेश्वरी जनपद प्रतिनिधि, महेंद्र मोनू साहू जिला सदस्य प्रतिनिधि, श्रीमती दिव्या साहू, जानकी शिवकुमार भारद्वाज सरपंचजी संकरी स, सियाराम साहू ग्राम पटेल, मुकुत राम वर्मा उपसरपंच, बी आर साहू,मेनका ध्रुव, भगवती साहू, पिलादास बंजारे, मंत्र राम साहू, दशरू राम साहू, दुर्गा साहू, कुन्त राम साहू, कांति साहू, रेखा साहू, टीजमत साहू, निर्मला साहू, हीराबाई बंजारे, विजय भारद्वाज, झालेश्वर साहू, इतवारी भारद्वाज, तिहार भारद्वाज, अरुण साहू, रूपेश साहू, सीता साहू, मंच संचालक खिलावन घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट