बलौदा बाजार

कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती
16-Apr-2022 5:43 PM
कांग्रेसियों ने मनाई अंबेडकर जयंती

बलौदाबाजार, 16 अप्रैल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई। साथ ही भगवान महावीर स्वामी की भी जयंती मनाई गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डा. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत और लोक हितैषी संविधान दिया, जिसकी नींव पर भारतीय लोकतंत्र निरंतर पल्लवित हो रहा है। बाबा साहब ने समाज में जातिगत भेदभाव के विरुद्घ अभियान चलाया। दलितों को सम्मान और अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।

उक्त अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष विक्रम गिरी, प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा तिवारी, गंभीर सिंह ठाकुर, धीरज बाजपाई, मनीष चन्द्राकर, देवदास टंडन, सुभाष राव, मनोज प्रजापति, संदीप साहू, भागवत भारती, केके वर्मा, सुखदेव साहू, रविन्द्र नामदेव, अविनाश मिश्रा, प्रेमलता बंजारे, संजय सोनी आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट