बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 अप्रैल। कल भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा द्वारा घोषित सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत शहर मंडल के आव्हान पर अंबेडकर चौक बलौदाबाजर में कार्यकर्ताओं ने डॉ. साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाजहित व देशहित में किए गए कार्यों का पुण्य स्मरण कर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेसूलाल धुरंधर, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, नगरपालिका परिषद बलौदाबाजार के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नंदकुमार साहू व शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला ने डॉ. साहब के जीवनी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश केसरवानी. महामंत्रीद्वय पुनीत राम यादव व मणिकांत मिश्रा, नीलम सोनी, रजनी केसरवानी, कृष्णा सेन, शिवनरेश मिश्रा, आलोक अग्रवाल, अशोक सोनी, इंदु पंजवानी, संजय पंजवानी, राहुल सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, रितेश श्रीवास्तव, रमाशंकर सोनी, संजय श्रीवास, केसरवानी, सरिता मार्के, संजय श्रीवास, आदित्य बाजपेयी, केशव जोशी, भूपेंद्र मनहरे, गौतम चौहान, पिंटू बंजारे, धनीराम मार्के व ओमी सोनी उपस्थित थे।