बलौदा बाजार

लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई
05-Apr-2022 6:44 PM
लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय प्रथम, कलेक्टर ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 5 अप्रैल। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2021-22 के मार्च का लेखा महालेखाकार कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वप्रथम प्रस्तुत हुआ है। यह उपलब्धि जिलें को लगातार दूसरी बार प्राप्त हुई है।

इस संबंध में कोषालय अधिकारी के के दुबे ने बताया कि जिले में लेखा संकलन एवं प्रस्तुत करने में जिला कोषालय एवं उपकोषालयों के समस्त अधिकारीयों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग व योगदान रहा है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने इस उपलब्धि पर जिला कोषालय के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धि हमेशा मिलजुल कार्य करनें से ही प्राप्त होता है। इस तरह की उपलब्धि से हमेशा कार्य कुशलता में दक्षता प्राप्त होती है। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे, सहायक कोषालय अधिकारी बंजारे, वैष्णव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट