बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 25 मार्च। शहर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में शहीद दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गौरी भृगु ने दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वीर शहिदों को श्रद्धांजली दी गई। श्रद्धांजली पश्चात समाजिक क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य करने वाले महिलाओं को साल एवं श्रफल से सम्मानित किया गया। जिसमें शारदा सोनी, इन्दु साहू, दिनदेश्वरी नामदेव, गौरी भृगु, श्यामा भारती को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाएॅ रंग गुलाल के साथ ही फाग गीत का आनंद लिये।
महिलाओं को गौरी भृगु ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उन्हें अपने आर्थिक स्थिति कों सुदृण करना चाहिए। योजनाओं के लाभ के लिए जो भी मदत की जरूरत होगी, महिला कांग्रेस आपके साथ सदैव खड़ी रहेगी। महिला सभा को ललिता यदू जनपद सदस्य ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार महिला शसक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएॅ संचालित कर रहीं है। आप सब को इस योजना का लाभ लेना चाहिए, योजनाओं का लाभ में यदि कोई कठनाई है तो हम सब मिलकर महिला शसक्तिकरण हेतु कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में गौरी भृगु, बिटावन ध्रुव, शारदा सोनी, रूखमणी वर्मा, सरिता साहू, लुकेश्वरी साहू, रामकली यादव, मिना वैश्णव, मिना तिवारी, प्रेमलता बंजारे, बिसुन ध्रुव, कविता ध्रुव, रेखा ध्रुव, सुखमति यादव, कांति मनहरे एवं अन्य महिलाएॅ अधिक संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ललिता यदू जनपद सदस्य बलौदाबाजार ने की।