बलौदा बाजार

लितेश सोनाखान ब्लॉक युवक कांग्रेस नियुक्त
07-Mar-2022 3:51 PM
लितेश सोनाखान ब्लॉक युवक कांग्रेस नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल , 7 मार्च।
बलौदाबाजार जिला के विकास खंड कसडोल, बिलाईगढ विधानसभा के युवा नेता सोनाखान वनांचल रिकोकला निवासी लितेश डड़सेना को सोनाखान ब्लॉक युवक कांग्रेस नियुक्ति किया गया है। लितेश ने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि मैं कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने और उसकी विचारधाराओं के साथ लोगो को जोडक़र संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा।

लितेश डड़सेना ने अपनी नियुक्ति पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास,राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी एकता ठाकुर ,मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ,टी.एस.बाबा ,उमेश पटेल , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ,स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव चन्द्रदेव रॉय ,कसडोल विधायक शकुंतला साहू ,खल्लारी विधायक द्वारिकाधिस यादव ,पूर्व विधायक कसडोल राजकमल सिंघानिया ,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुलिशा मिश्रा ,प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी , विनोद तिवारी, दुर्गेश राय आदि का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट