बलौदा बाजार

भागवत कथा में निकाली शोभायात्रा
04-Mar-2022 3:33 PM
भागवत कथा में निकाली शोभायात्रा

बलौदाबाजार, 4 मार्च। शहर के दशहरा मैदान में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ वह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का भव्य शोभायात्रा निकाली। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा पिपराहा तलाब पहुंची जहां द्वारिका शास्त्री के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने अपने कलश में जल भरा और नगर भ्रमण करते यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश की विधि बता स्थापित कराई।

कलश यात्रा में 150 से भी अधिक महिलाओं ने कलश उठा रखे थे, रात में यज्ञ स्थल पर स्वामी महाराज ने श्रीमद्भागवत की कथा से समाज का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीले वस्त्र पहनकर भक्ति में गीत गा रहे थे।
13 मार्च तक होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम 4 मार्च को शाम 6 बजे अमित यादव एंड पार्टी का भजन संध्या कार्यक्रम 5 मार्च शाम 6 बजे भाटापारा की प्रसिद्ध श्रद्धालु पंचमुखी सुंदरकांड पाठ समिति द्वारा यज्ञ स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन 6 से 8 मार्च तक तीन दिवस नारायण रत्न वर्षा बलौदा बाजार द्वारा प्रवचन 10 से 12 मार्च तक तीन दिवसीय वसुंधरा देवी वृद्धावन द्वारा भक्ति में कथा 13 मार्च को हवन कलश विसर्जन के बाद 5 बजे भंडारा और महायज्ञ का समापन होगा।


अन्य पोस्ट