बलौदा बाजार

साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके
13-Feb-2022 4:49 PM
साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 13 फरवरी।
सरसीवां पुलिस द्वारा कन्या हाई स्कूल सरसीवा के छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने अभियान चलाया गया। छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, आनलाईन, सायबर फ्राड के संबंध में विशेष जागरूक किया गया। छात्राओं को कानून एवम योग प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दिया गया।

शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरसीवा के लगभग 200-250 छात्राओं को यातयात नियमों का पालन जैसे रोड क्रास करते समय हमेशा संकेतों पालन तथा मोबाईल से बातचीत नहीं करना तथा गाड़ी चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने तथा महिला संबंधी अपराध घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, मोबाईल, सायबर फ्राड, गुड टच, एवम महिला संबंधी कानून की विशेष जानकारी सरसींवा टी आई आर जे साहू के द्वारा विद्यालय पहुंच कर जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।
 


अन्य पोस्ट