बलौदा बाजार

खरीदी केंद्र की स्थिति जानने पहुंचे विधायक
31-Dec-2021 5:10 PM
खरीदी केंद्र की स्थिति जानने पहुंचे विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 31 दिसंबर।
क्षेत्र में पिछले 28 दिसंबर के रात्रि से शुरू हुए लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में लगातार 2 दिनों तक हुए इस बेमौसम बारिश से किसानों के फसल के साथ-साथ अनेकों प्रकार के हरि सब्जियों की फसल भी  बर्बाद हुए हैं। इस बेमौसम बरसात से किसानों की फसल के साथ-साथ अनेकों प्रकार के हरी सब्जियों की फसल भी ओलावृष्टि से बर्बाद हो गए है। जिसे देख बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने चिंता व्यक्त की है। इस तरह से एकाएक हुए बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। वही विधायक व संसदीय सचिव  चंद्रदेव राय बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी केंन्द्रों में  धान की  हिफ़ाज़त करने व धान खऱीदी केंद्र में पहुंच कर निरीक्षण भी किया।

वहीं विभाग के अधिकारियों को धान को बारिश से बचाने हेतु प्लास्टिक कैप कवर से धान को ढकने के लिए निर्देशित कर पर्याप्त व्यवस्था तत्काल करने निर्देशित किया। 29 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र सरसीवा, धान खरीदी केंद्र गोपालपुर, धान खरीदी केंद्र, मनपसार, धान खरीदी केंद्र जमगहन, मिलाकर अनेकों धान खरीदी केंद्र पहुंचे जहां धान खऱीदी केंद्र पहुंचकर बेमौसम बारिश से धानों को बचाने के लिए तत्काल  कैप कवर से धान को ढककर धान को बारिश से बचाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान कुछ स्थानों में धान बोरी के निचले हिस्से में कुछ धान के बोरिया तक  पानी पहुंच रहा था। जिसके  कारण धान भीग रहा था।
 


अन्य पोस्ट