बलौदा बाजार

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों सहित गौठानों का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 दिसंबर। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं गौठानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस सिलसिले में वह विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी, भाटापारा अंतर्गत ग्राम मिरगी, गुर्रा एवं तरेंगा के धान खरीदी केंद्रों में पहुंच कर खरीदी का जायजा लिया। इसके साथ ही पूर्व जांच के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ढेकुना समिति के फड़ प्रभारी त्रिलोक कुर्रे को निलंबित कर दिया है।
उक्त कार्रवाई अमानक स्तर के धान खरीदी करने एवं एफक्यू क्वालिटी के मापदंडों का पालन नहीं करने पर की गई हैं। धान की अमानक स्तर होने के चलते ग्राम ढेकुना से रायपुर जिलें स्थित तिल्दा संग्रहण केंद्र भेजें 3 ट्रक को वापस कर दिया गया। साथ ही धान खरीदी केंद्र ग्राम गुर्रा के फंड प्रभारी नूतन साहू एवं ग्राम मिरगी फंड प्रभारी लेख राम साहू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री जैन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी में किसी भी प्रकार के हो रहें समस्याओं के बारे में पूछा। मौके पर उपस्थित हुमन वर्मा एवं उनके साथ मौजूद किसानों ने कलेक्टर को बताया की किसी भी प्रकार समस्या नहीं हो रही है। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित क्रम एवं संख्या के हिसाब से हम किसानों को टोकन एवं बारदाना भी मिल रहा है। जिससे धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है।
कलेक्टर ने ग्राम अर्जुनी एवं मिरगी के धान खरीदी केंद्र में ढेरी लगाएं हुए किसानों के धान की गुणवत्ता वक्ता को जांचा जिस पर तय मानक 17 प्रतिशत से अधिक नमी मिला। जिस पर किसानों को समझाइश देतें हुए उन्हें सुखाकर धान को लाने कहा गया।
ऐसे किसान ग्राम खैरताल निवासी होमलाल, ग्राम रवान भगवती वर्मा, अर्जुनी से बृजलाल वर्मा, नेमीचंद एवं मिरगी में मनोहर यदु शामिल है। मौके पर फड़ प्रभारी धान खरीदी, स्टैकिंग को व्यवस्थित करनें कहा गया। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर को खरीदी हो चुके किसानों का रकबा समर्पित कर क्लोज करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर श्री जैन ने बारदाना पंजीयन, धान पंजी का भी मिलान किया।
गौठानों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री जैन ने विकासखंड बलौदाबाजार के अंर्तगत ग्राम अर्जुनी, भाटापारा से ग्राम गिर्रा एवं सुमा के गौठानों में पहुंचकर पैरा संग्रह, गोबर खरीदी एवं महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किए जा रहें कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सरपंच एवं गौठान समिति के अध्यक्ष से चर्चा कर पैरादान का अधिक से अधिक प्रचार करने कहा गया है। जिससे प्रत्येक गौठानों में पैरा उपलब्ध हो सके। साथ ही किसान अनावश्यक पराली को ना जलाएं और पैरा को गौठानो में दान कर दे। निरीक्षण के दौरान ग्राम सुमा के गौठान को विस्तारित करनें एवं वहां पर शीघ्र ही वर्मी टाका स्वीकृत किए जाने के निर्देश जनपद पंचायत सीइओ को दिए।
ग्राम सुमा के गौठान में चारागाह को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से देखकर उनकी सरहाना किए। चारागाह में नेपियर घास एवं मक्का अच्छी तरह से विकसित हुई है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की, एसडीएम लवीना पांडेय,नोडल अधिकारी रवि शर्मा, डीआरसीएस उमेश गुप्ता, डीएमओ श्री कर्ष, खाद्य अधिकारी चित्रकान्त धु्रव सभी जनपद सीईओ उपस्थित थे।