बलौदा बाजार

दिल्ली से लौटे पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
14-Dec-2021 6:15 PM
दिल्ली से लौटे पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 14 दिसंबर।
दिल्ली बैठक से लौटे पूर्व विधायक जनक राम वर्मा का कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने  भव्य स्वागत किया।
ज्ञात हो कि कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में दिल्ली में कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसके तहत  बलौदाबाजार के पूर्व विधायक जनकराम वर्मा को बैठक मे सम्मिलित होने  हेतु आमंत्रित किया गया था।  आयोजित बैठक के पूर्ण होने उपरांत आज श्री जनक राम वर्मा दिल्ली से वापस लौटे है। आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री के.के. वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

आयोजित बैठक के संबंध में श्री वर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के द्वारा उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुझे आबजर्वर की जिम्मेदारी प्रदान करने की बात कही गई है। प्रियंका गांधी जी द्वारा मुझे जो भी विभानसभा का दायित्व प्रदान करेंगे, उस विधानसभा में मंै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा और वहां के गांव-गांव में जाकर कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु प्रचार-प्रसार करूंगा। बी.जे.पी. की सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल एवं अन्य वस्तुओं के दामों मे वृद्धि करने से आम जनता काफी परेशान है। जिस कारण उ.प्र. में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में हम सभी हरसंभव प्रयास करेंगे।

श्री वर्मा के स्वागत के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरि, तुलसी वर्मा, सुकदेव साहू, सोनू वर्मा, शैलेन्द्र बंजारे, सोहन साहू, संतोष वर्मा, रूपेन्द्र वर्मा, टिकम साहू, रूपेन्द्र वर्मा, मनोज प्रजापति, संजू सिंह, लखेश साहू, विष्णु साहू, पवन यदु, पप्पु खान, हेमन्त ठाकुर, निलेश बंजारे, रणजीत ठाकुर, संतोष तिवारी, सलमान सेख, सोहन ध्रुव, खिलावन, घनश्याम साहू, टीकम साहू, रूपेन्द्र साहू, सोहन साहू, पुरन वर्मा, संतोष वर्मा, मंगल जांगडे, हुलास गेण्ड्रे, राजू लहरी, विष्णु साहू, शिव वर्मा ,लक्की साहू, नविन मनहरे एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट