बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 दिसंबर। जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया हर घर दस्तक कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत 8 दिसंबर सुबह 7 बजे से लेकर देर रात 11 बजे तक टीकाकरण चलता रहा, जिसमें जिला प्रशासन ने अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य को पार करतें हुए 1 लाख 16 हजार 710 लोगों को टीका लगाने में सफल रहा। जो की इस जिलें सहित राज्य की प्रमुख उपलब्धि है।
टीकाकरण केंद्र में वैक्सिनेशन करने के बाद टीम के सदस्य गावों में बचे हुए लोगों के घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किए। जिसमें जिले को काफी हद तक सफलता मिली। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बलौदाबाजार में 17 हजार 623,भाटापारा 19 हजार 662 बिलाईगढ़ 17 हजार 935, कसडोल में 26 हजार 725, पलारी में 15 हजार 527 एवं सिमगा में 19 हजार 238 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
इस तरह जिले में कसडोल विकासखंड में सर्वाधिक टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अंतिम रिपोर्ट के अनुसार जिलें में कुल 590 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार में 100 भाटापारा में 81, बिलाईगढ़ में 107, कसडोल में 120, पलारी 80 एवं सिमगा में 102 शामिल है। इसमें कोविड शील्ड के कुल 1 लाख 1 हजार 360 डोज लगा जिसमें 52 हजार632 को प्रथम डोज एवं 48 हजार 728 को द्वितीय डोज लगा। इसी तरह को-वैक्सीन के कुल 15 हजार 350 डोज लगाएं गये। जिसमें 7 हजार 994 को पहला डोज एवं 7 हजार 356 को। दूसरा डोज लगा। इस तरह जिलें में कोविड शील्ड एवं को वैक्सिन को मिलाकर कुल 60 हजार 626 लोंगो ने अपना प्रथम डोज एवं 56 हजार 84 लोगों को अपना दूसरा डोज लगाया।
जनप्रतिनिधि एवं जनभागीदारी से ही संभव हो पाया महा अभियान
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि इतना बड़ा महा अभियान केवल जिला प्रशासन के बदौलत संभव नहीं है। यह तभी संभव हो पाया, जब जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने इसे एक जन आंदोलन में बदला। आम लोगों ने इसको अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इसी का ही परिणाम है कि हमने एक ही दिन में 1 लाख 16 हजार 710 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। इसके लिए उन्होंने जिले समस्त जनता एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई देतें हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।