बलौदा बाजार

नवधा रामायण समारोह में पहुंचीं संसदीय सचिव
16-Nov-2021 5:04 PM
नवधा रामायण समारोह में पहुंचीं संसदीय सचिव

मलदा में 22 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 16 नवंबर।
ग्राम व ग्राम पंचायत मल्दा एवं मरकडा में अखण्ड नवधा रामायण में शामिल होकर मानस ज्ञान का श्रवण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मलदा में 22 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित कर सुश्री शकुन्तला साहू नवधा भक्ति में रामचरित मानस भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, माना जाता है कि भगवान विष्णु ने ही त्रेता युग में धरती से अत्याचार और पाप का अंत करने के लिए राजा दशरथ के घर सातवें अवतार के रूप में राम का जन्म लिया था।

उत्तर भारत में रामायण के रूप में कई लोगों द्वारा प्रतिदिन पढ़ा जाता है। श्री रामचरित मानस में इस ग्रन्थ के नायक को एक महाशक्ति के रूप में दर्शाया गया है जबकि महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण में श्री राम को एक मानव के रूप में दिखाया गया है।

गोस्वामी तुलसीदासजी ने भगवान राम के जीवन और उनके राम राज्य पर पवित्र धार्मिक ग्रंथ रामचरिममानस की रचना की थी। रामचरितमानस की चौपाइयां केवल शब्द ही नहीं हैं बल्कि मानव कल्याण का साधन भी है। इन चौपाइयों के जप से आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं बतायी।

इस अवसर पर ग्राम मरकडा के सरपंच के मांग पर 6 लाख 50 हजार की सामुदायिक भवन व ग्राम पंचायत मल्दा में 5 लाख रंगमंच एवं 5 लाख सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोरे लाल साहू जिला पंचायत सभापति, नीलू चंदन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, श्री मानस पांडे जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बलौदाबाजार, नीरेंद्र छत्रिय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल ,पार्षद विकास यादव, सेवती कैवर्त,ललिता यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस कसडोल, सुनील साहू विधायक प्रतिनिधि व मोहर साय चेलक, चंदन साहू, परस जायसवाल, नोमेस साहू, मुरारी धीवर,चंद्रमौली शर्मा, छतराम साहू, हरिराम कैवर्त्य, राजू जायसवाल, द्वारिका निर्मलकर, सुशील देवांगन, मल्दा से जनपद सदस्य निर्मला साहू, सरपंच सुशीला निषाद, उपसरपंच रामायण बाई चौहान, रामायण समिति अध्यक्ष योगेश निषाद, रामविलास कर्ष, मोनू साहू ,चंदू साहू , लक्षमन सॉव ,पहरुराम प्रजापति, राधेश्याम साहू, देवकी साहू, उमा बाई कर्ष, शिव चौहान ,मुन्ना लाल वर्मा, मडक़ड़ा से—शंकर लाल कैवर्त, दिलदार कैवर्त, बुधराम साहू, देवनारायण, संतोष कैवर्त ,डॉ.खिलावन, गोविंद साहू ,जनिक राम, रामविलास साहू, तिरिथ राम एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट