बलौदा बाजार

बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा
15-Nov-2021 6:47 PM
बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 15 नवंबर।
डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑडिर्नेटर) दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु रजनीश एवं बोर्ड-रिप्रजेन्टेटिव महेन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में जिले के 154 विद्यालयों का सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा एनएएस (नेशनल अचीवमेंट सर्वे या राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) पूर्णतया सफल रहा जिसमें कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल हुए।

इस सर्वेक्षण के लिए सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल को प्रमुख केंद्र बनाया गया था, जो इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सीबीएसई नई दिल्ली के द्वारा नियुक्त किए गए क्षेत्र निरीक्षक तथा पयर्वेक्षक आवंटित किए गए विद्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

ज्ञात हो कि स्कूली छात्र-छात्राओं के शिक्षा स्तर को जानने के लिए मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में यह सर्वेक्षण कराया गया। यह सर्वे 3 सालों में एक बार कराया जाता है। 2017 के बाद यह सर्वेक्षण 2020 में होना था, लेकिन कोरोना के चलते पिछले साल नहीं हो पाया था इसलिए इसे 2021 को कराया गया। नेशनल अचीवमेंट सर्वे का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सीखने के परिणामों एवं उनकी क्षमता का आकलन किया जाना तथा एकीकृत राष्ट्रीय मानकों का विकास करना है।

इस सर्वेक्षण में पवन केसरवानी, दीपक तिवारी व अभिषेक तिवारी शामिल हुये।
 


अन्य पोस्ट