बलौदा बाजार

कैथी में सीसी रोड का भूमिपूजन
13-Nov-2021 6:58 PM
कैथी में सीसी रोड का भूमिपूजन

भाटापारा, 13 नवंबर। ग्राम कैथी में मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना के तहत 1 करोड़ की लागत से बन रहे सीसी रोड भूमि पूजन और सार्वजनिक शौचालय लोकार्पण मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, सदस्य निगम मंडल सतीश अग्रवाल, सत्यनारायण ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रमेश घृतलहरे, प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के के नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलुजा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी, सरपंच कृष्णा बंजारे, मधु दीपक वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कामता रावत, रामदास मनहरे एवं हेमंत वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट