बलौदा बाजार

क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 13 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की घोषणा को वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमल में लाये जाने पर सोनाखान क्षेत्र वासियों ने आभार जताया है।
शहीद वीर नारायण सिंह के म्यूजियम भवन एवं शहीद स्मारक में भव्य आदमकद मूर्ति लगने से सोनाखान क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर छाई है।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सोनाखान 10 दिसंबर 2014 शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत एवं श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह के ईष्ठ देव कुर्रुपाठ गुफा तक सीढ़ी एवं काक्रेटिक तथा सौंदर्यीकरण के लिए पच्चीस लाख रुपए की आमसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं समस्त भाजपा के नेताओं का सन् 2017-18 में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म भूमि सोनाखान का दर्शन करने एवं वीर भूमि को नमन करने आऐ थे।
इस महासभा को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा सबोधित करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद भव्य मूर्ति की स्थापना के लिए घोषणा किया गया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्य काल कुछ वर्षों के बाद समाप्त होने से यह कार्य सम्भव नहीं हो पाया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनाखान के पूर्व सरपंच हेमलता रामसाय यादव द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार और केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पत्र लिखकर शहीद वीर नारायण सिंह के ईष्ठ देव कुर्रुपाठ स्थान का शौदर्यीकरण एवं पर्यटन की माग किया गया था।
सन् 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य का चुनाव हुआ और कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की नई सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शहीद वीर नारायण सिंह के संग्रहालय एवं शहीद स्मारक में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद मूर्ति लगाकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने सोनाखान वालो के लिए उनके बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण कर अत्यंत ही ऐतिहासिक एवं स्मरणीय कार्य किया है और साथ ही साथ कुर्रुपाठ गुफा पहुंच मार्ग के लिए सीढ़ी निर्माण, काक्रेटिक एवं शौदर्यीकरण कार्य के लिए प्रशासनिक राशि एक करोड़ अड़ष्ठ लाख पैतालीस हजार रुपए स्वीकृति देकर शहीद वीर नारायण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस ऐतिहासिक एवं क्षेत्र के लोगों के बहुप्रतीक्षित कार्य को पूर्ण कर सोनाखान सहित जिला बलौदाबाजार के क्षेत्र वासियों को कांग्रेस सरकार ने गौरवान्वित किया है। जिसके लिए समस्त जिले के वासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।
सोनाखान सहित जिले के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करने वालों में सर्व प्रथम हेमलता यादव पूर्व सरपंच सोनाखान ,सोनाखान विकास समिति के अध्यक्ष रामसाय यादव, नारायण देवदास उपसरपंच, कैलाश चंद्र देवदास सरक्षक, डुलेश्वर यादव सचिव रामनारायण साहू कोषाध्यक्ष सुरेश चौहान सहसचिव रामदास लक्ष्मण दास योगेंद्र नाथ चौहान धिरज कुमार यादव प्रितम, करमसिंह दीवान, राजकुमार पैकरा एव समस्त सोनाखान क्षेत्रवासी शामिल हैं।