बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। बलौदाबाजार शहर के समस्त वार्डों में बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने एवं कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को मिल सके इस हेतु बूथ कमेटी के पदाधिकारी कार्य करेंगे। इसी के चलते वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड क्रमांक 18 में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्ना हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय विद्या भूषण शुक्ला, दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी उपस्थित थे।
उपस्थित नेताओं ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करें। नगरपालिका क्षेत्र के समस्त वार्डों में यह बैठक एवं गठन की प्रक्रिया चल रही है। बूथ गठन में वरिष्ठ कांग्रेस जनों, युवाओं, महिलाओं को मिलाकर बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। बूथ कमेटी के पदाधिकारी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा तिवारी, पार्षद क्रांति दिगंबर साहू, एल्डरमैन मनोज प्रजापति, सुखदेव साहू, अविनाश मिश्रा, भगवती वर्मा, रमेश वर्मा, पूर्व पार्षद देवेंद्र बंजारे, अर्जुन सेन, लखेस साहू, गणेश शंकर साहू, जितेंद्र नवरत्न, निलेश बंजारे, सागर जोशी, शत्रुघ्न साहू, पिंटू वर्मा इमरान खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।