बलौदा बाजार

मोहदा में धान खरीदी केंद्र खोलने की उठी मांग
26-Oct-2021 5:37 PM
मोहदा में धान खरीदी केंद्र खोलने की उठी मांग

13 गांव होंगे लाभान्वित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 26 अक्टूबर।
मोहदा (रवान) में धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु बार वनांचल के 13 गांव के किसान द्वारा मीटिंग रखा गया, जिसमें 13 गांव के सभी किसानों द्वारा ग्राम मोहदा में धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु सहमति दी गई। शासन-प्रशासन से मांग हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया है।

ज्ञात हो कि अभी ग्राम पंचायत रवान, ढेबी, आमगांव एवं मुरूमडीह के सभी आश्रित ग्रामों के किसान धान बेचने हेतु खरीदी केंद्र बार जाते रहे है। जो कि अधिक दूरी होने के कारण किसानों को भारी दिक्क्क्त का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी किसान भाइयों द्वारा आज ग्राम मोहदा में बैठक रखा गया जिसमें निर्णय लिया गया कि धान खरीदी केंद्र मोहदा में करने हेतु शासन प्रशासन से मांग किये जाने हेतु सबकी सहमति से कार्ययोजना तैयार किया गया। आज की बैठक में ग्राम पंचायत ढेबी सरपंच अमर्ध्वज यादव रवान सरपंच राजकुमार दीवान, आमगांव सरपंच अनिरुद्ध दीवान मुरूमडीह सरपंच खेमिन पटेल की उपस्थिति के साथ इतने पंचायत के सभी 13 आश्रित ग्राम के किसान उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट