बलौदा बाजार
सिंघानिया को देखने पहुंचे मरकाम, जल्द स्वस्थ होने की कामना
06-Oct-2021 4:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 6 अक्टूबर। पूर्व विधायक सिंघानिया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे।
कसडोल विधानसभा से दो बार विधायक रहे राजकमल सिंघानिया के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने मोहन मरकाम रायपुर स्थित घर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, मप्रकांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला एवं सुबोध हरितवाल भी साथ में थे।
श्री मरकाम ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे सिंघानिया से मिलकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की, साथ ही सिंघानिया के परिवारजनों से मिलकर भी परिवार में सुख शांति की कामना की। उपरोक्त जानकारी उत्तम सिंह-निज सहायक द्वारा दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे