बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 4 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस को सशक्त बनाने संगठन में जहां फेर बदल किया गया है, वहीं विस्तार कर नई नियुक्तियां की गई है, जिसमें कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद पीआर खूंटे को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे को प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
उक्त दोनों की नियुक्ति से पूरे प्रदेश को तो लाभ मिलेगा ही किन्तु बलौदाबाजार जिला के 4 विधान सभा की संगठन में निश्चित ही चुस्त दुरुस्त होगा। उक्त दोनों की नियुक्ति से कसडोल लवन के ब्लॉक जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं संसदीय सचिव क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू ने खुशी जाहिर की है।
विधानसभा व पलारी ब्लॉक के पूर्व सांसद पीआर खूंटे व जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे को काग्रेस पार्टी के प्रमुख संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष है। वही पार्टी से जिम्मेदारी मिलने के बाद नेताओं ने कहा कि एक जगह और एक ही वर्ग को दो लोगों को संगठन में जगह मिलने वे भी उत्साहित है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद पीआर खूंटे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया है, तो वही जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।
अंचल में दो लोगों को प्रदेश संगठन में स्थान। मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। जिन्हें बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बाबू खान, खिलेंद्र वर्मा, गोपी साहू, रोहित साहू, मोहन बंजारे रज्जाक खान मनीष चंद्राकर, मोहन राय कमलनारायण राजपूत, यमलोक साहू, महेश ढीढी, नीलकमल आजाद ,अश्वनी वर्मा बिसेसर, प्रवीण धुरंधर, झड़ी राम कनोजे, भूषण ठेठवार, लाला वर्मा ,सुमित तिवारी, सुनील कुर्रे , महेश्वरी, जानकी धुव्र, राम धु्रव , वोकिश यादव सहित काग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
सगठन के भरोसे पर खरा उतरूंगा-खूंटे
वही प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्व सांसद पी आर खूंटे ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें सौपी है, उसमें वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे पार्टी की मजबूती के लिए संगठन का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो कांग्रेस की सरकार बनी है वो किसानों गरीबों और मजदूरों के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार के कार्यो से प्रदेश की जनता बहुत खुश है।
प्रदेश महामंत्री सुमित्रा घृतलहरे ने कहा कि पार्टी उनको बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौपी है, जिसके लिए वो पार्टी के शिर्ष नेताओ का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि वे लगातार पंचायती राज संगठन में जुडक़र पार्टी की मजबूती के लिये एक विशेष क्षेत्र में काम कर रही थी। मगर अब उसकी जिम्मेदारी और दायरा दोनों बढ़ गया वो पार्टी के सगठन और सरकार के कार्यो को आम जन तक पहुंचा कर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़े रखने की दिशा में काम करेगी।