बलौदा बाजार
सेवा और समर्पण अभियान : भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
02-Oct-2021 5:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसींवा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सरसीवां स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगड़ को एवं बस स्टैंड सरसीवां में साफ-सफाई किया गया। इसमें प्रमुख रूप से भाजपा मंडल सरसीवां के अध्यक्ष झाडू लाल साहू, महामंत्री द्वय रेशम कुर्रे, सेतू साहू, भाजपा जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने, अगर बाई बंजारे , गोलो साव, खीकराम भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, महामंत्री प्रदीप शर्मा (लालू), उपाध्यक्ष अभिषेक टांडेल, अविनाश खटकर, विकास अजय, अमरनाथ खट्टकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे