बलौदा बाजार

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक
24-Sep-2021 8:13 PM
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक

बलौदाबाजार, 24 सितंबर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार भाटापारा में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री अग्रवाल  ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया तथा पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की।  बैठक में प्रमुख रूप से  टेसूलाल धुरंधर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी,  विनय गुप्ता सह संयोजक, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ श्री देव नारायण साहू सहसंयोजक,  विजय केसरवानी जी वरिष्ठ नेता,  गंगा प्रसाद यादव जिला कोषाध्यक्ष,  जय वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, बलिराम साहू मंडल सह संयोजक संकेत शुक्ला नगरपालिका परिषद सभापति शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा, डोमन लाल वर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा, हेमंत टिकरिया जिला कार्यालय सह प्रभारी सहित बड़ी संख्या में जिला शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे! सर्वप्रथम गौरीशंकर अग्रवाल एवं अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किए।

 


अन्य पोस्ट